बांदा। ब्लाक बड़ोखर खुर्द क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव के आर्यावर्त बैंक के पास पेयजल सप्लाई का दूषित पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीण बताते हैं कि की नमामि गंगे योजना में लगे जेसीबी मशीन के द्वारा खुदाई करते समय पाइपलाइन टूट गई थी।जमालपुर पेयजल सप्लाई का पाइपलाइन टूट गया था जिसे बाद में बना तो दिया गया मगर अभी तक लीकेज होने से कचडा वाला दूषित पानी इस पाइप लाइन में दूषित पानी पीने वाले अच्छे पानी से सम्मिलित होकर लोगों के घरों तक पहुंचता है जिसे लोग पीकर बीमार हो रहे हैं । लोगों ने इस समस्या के बारे में पाइपलाइन के मिस्त्री को भी अवगत कराया है, लोगों की मांग की जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए अन्यथा की दशा में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।