बांदा। जिला अस्पताल के सीएमएस डाक्टर एसएन मिश्रा के सेवा निवृत्त होने के बाद वारिष्ठ बाल्य रोग विशेषज्ञ डाक्टर आरके गुप्ता ने सीएमएस का कार्यभार सभाल लिया है। डाक्टर गुप्ता ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता गुणवत्ता पूर्ण मरीज को चिकित्सा सुबिधा उपलब्ध कराना है। उन्होने यह भी कहा कि किसी मरीज को कोई समस्या है तो वह उनके कक्ष में आकर संपर्क करे। उन्होने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। इसकी पूर्ती के लिए शासन को पत्र लिखेगे।