दो अभियुक्त मौके से हुए फरार
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जीव जन्तुओं का अवैध शिकार कर पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र को क्षति पहुंचाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में बीती रात्रि को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । जबकि दो अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । गौरतलब हो कि बीती 1 फरवरी की रात्रि को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोखरही के दो डगरा पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मृत हिरन, जाल व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रताप निषाद उर्फ नब्बू पुत्र स्व0 रामेश्वर निषाद निवासी रमपुरवा मुरवल थाना बबेरू व वांछित फरार अभियुक्तों के नाम राम सिंह उर्फ करिया निषाद पुत्र मुन्ना निषाद व सुरेश निषाद उर्फ करिया पुत्र चुनवाद निषाद निवासी रमपुरवा मुरवल थाना बबेरु बांदा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *