बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा आज अलग-अलग अभियोगों में वांछित 04 वारंटी जिनमें पिन्टू पुत्र रामलाल निवासी देवीनगर कस्बा व थाना नरैनी जनपद बांदा, सरमनिया पत्नी रामलाल निवासी देवीनगर कस्बा व थाना नरैनी जनपद बांदा, कल्लू पुत्र परसन निवासी बेलापुरवा अंश मोतिहारी थाना नरैनी जनपद बांदा को न्यायालय बांदा भेजा गया जबकि नन्हा नट उर्फ साहबदीन पुत्र पुल्ली नट निवासी पल्हरी थाना नरैनी जनपद बांदा को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय महोबा भेजा गया ।