घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
बबेरू/बांदा। बांदा जनपद के बबेरू कस्बे के राघव थोक मोहल्ले में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वही मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कस्बे के राघव थोक मोहल्ला का रहने वाले देवा उर्फ देवानंद पुत्र सुरेश कुमार उम्र करीब 25 वर्ष, आज मंगलवार को अपने छत पर धूप ले रहा था। अचानक खड़ा हुआ, छत की बाउंड्री ना होने के कारण छत से नीचे गिर गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया, जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एम्बुलेंस के आने के पहले युवक की मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *