बांदा। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट चौकीपुरवा क्षेत्र जसपुरा में चन्द्रमोहन साहू इ.प्रधानाध्यापक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बरदानी प्रजापति एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम सिंह की उपस्थिति में कक्षा 1-8 के सभी छात्र/छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया एवं ए ग्रेड से सफल मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरुष्कृत किया गया साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 8 के बच्चों को विदाई देकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुरातन छात्र श्री रामदेव निषाद जी उपजिला अधिकारी उन्नाव के द्वारा कक्षा 8 में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले कु. रूचि देवी एवं कुवर बहादुर को अग्रिम कक्षा में प्रवेश लेते ही एक-एक साईकिल देने की घोषणा की। श्री रामदेव जी द्वारा शिक्षा उन्नयन के लिए पहले भी सहयोग करते रहे हैं। आजके कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के, मिथलेश त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार, अंज्वली यादव, रमेश चन्द्र सेन, उदयभान सिंह,दीपा वर्मा, श्यामा देवी, विजय प्रताप सिंह, अनुराग कुमार सिंह, एवं अभिभावकों की उपस्थिति व सहयोग सराहनीय रहा।