बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाँदा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की स्वयंसेवी छात्रा कु. अदिति मिश्रा बी.एस.सी. प्रथम वर्ष ने राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार विकसित भारत विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अदिति को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु विधान सभा भवन में आयोजित युवा संसद में सहभागिता का अवसर मिला । महाविद्यालय और जनपद का नाम रौशन कर कु. अदिति मिश्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।