वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नए सत्र में काउंसिलिंग की व्यवस्था बदल गई है। अब एक सीट पर एक ही अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। पहले एक सीट पर तीन से चार अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होती थी। 15 अगस्त के बाद प्रक्रिया शुरू होगी प्रवेश काउंसिलिंग के समन्वयक प्रोफेसर केके सिंह के अनुसार कट आफ मेरिट लिस्ट के अनुसार एक सीट पर पहली बार एक दी अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना अभ्यर्थी, अभिभावक के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर दो-दो बार भेजी जाएगी। इससे काउंसिलिंग में किसी भी अभ्यर्थी के अनुपस्थित होने की आशंका नहीं रहेगी। अर्ह अभ्यर्थी वेबसाइट पर लागिन कर एडमिन काउंसिलिंग गेट पास प्राप्त कर सकते हैं। अंक पत्रों, प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों की मूल छाया प्रति सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि और समय के अनुसार सेंटर पर आना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश काउंसिलिगं के समय जाति व आय का मूल प्रमाणपत्र पेश करना होगा। ओबीसी के लिए एक जुलाई 2020 से पूर्व निर्गत जाति प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा प्रमाणपत्रों की जांच के बाद वेबसाइट पर प्रोविजनल प्रवेश सूची अपलोड की जाएगी। इसका मिलान कर निर्धारित तिथि के अंदर प्रवेश शुल्क आनलाइन जमा करेंगे। प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद प्रवेश अनुमति पत्र और शुल्क रसीद व अभइलेखों को एक सप्ताह के अंदर जमा कराना होगा। मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन व प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *