वाराणसी। सावन सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट है। ऐसे में गोदौलिया व मैदागिन इलाके को रविवार व सोमवार को नो ह्वीकल जोन बना दिया गया है। काशी विश्वनाथ धाम की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। रूट डायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। हाईवे पर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग का एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है।
डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मैदागिन-गोदौलिया, सोनारपुरा मार्ग, गुरुबाग-रामापुरा से बेनियाबाग तिराहा मार्ग, रविंद्रपुरी ब्राडवे होटल तिराहे से रामापुरा चौराहा मार्ग को नो ह्वीकल जोन घोषित किया गया है। सावन सोमवार के दिन काफी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालु भोर से ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। ऐसे में उक्त मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। यहां तक कि पैडल रिक्शा आदि भी नहीं चलेंगे।
– गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट लकड़ी मंडी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय होकर अमर उजाला जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज,गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट।
– लहुराबीर जय सिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा, साजन सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज से मड़ुआडीह चौराहा, भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया, मालवीय चौराहा लंका तक।
– वाराणसी : सर्व सेवा संघ पर चला बुलडोजर, विरोध करने वाले गिरफ्तार, कार्यकर्ता बोले, इतिहास मिटा रही सरकार
– लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर से बरेका, मड़ुआडीह से लहरतारा से कैंट स्टेशन तक।
– लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मड़ुआडीह लहरतारा से चांदपुर तक और फिर वापसी।
– अंधरापुल से नदेसर, मिंट हाउस तिराहा, अंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता, दैत्रावीर से भोजूवीर, गिलत बाजार तक फिर वापस।
– चौकाघाट से तड़ीखाना, मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाहिने पांडेयपुर तक से फिर वापस
– बेनिया से मुर्गा गली मोड़, लंगड़ा हाफिज नई सड़क से रामापुरा, गोदौलिया तक।