– जिम्मेदारों के राज में उड़ाई जा रही खनन नीति की धज्जियां
– लोनिवि की रोड को मिट्टी डालकर किया समाप्त
बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के चरका की यमुना नदी में स्थित खण्ड संख्या में पांच में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदारों के संरक्षण में यमुदा नदी का भक्षण होना आम बात हो चुकी है। इस खदान में धड़ल्ले से खनन नीति की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सीमा क्षेत्र के बाहर अवैध खनन कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा नदी की जलधारा में दिनरात भारी-भरकम मशीनों को तांडव करते देखा जा सकता है। खनिज महकमे की सुस्ती कहें या जिम्मेदारों का संरक्षण खैर जो भी हो लेकिन सरकारी राजस्व को रोजाना लाखों रूपये का चूना लग रहा है।
खनन कारोबारियों द्वारा चरका खण्ड पांच की खदान में यमुना नदी का सीना छलनी कर बीच जलधारा से पोकलैंड मशीनों से मोरम निकाल रहे है। भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। इन खदानों में एनजीटी के दिशा निर्देशन को तक में रखते हुए भारी पोकलैंड मशीनों की मदद से यमुना की जलधारा से मोरम निकाली जा रही है। वही गांव के लोगों ने बताया कि ट्रकों के आवागमन से वे सभी परेशान हो चुके हैं। बताया कि पीडब्ल्यूडी की रोड के ऊपर से मिट्टी डालकर सड़क को समाप्त कर दिया गया है। और उसी सड़क के ऊपर से ओवरलोड मोरम के ट्रक भरवा कर निकाले जा रहे हैं। जिस गांव की सड़क भी खराब हो रही हैं। जिससे राजस्व को लाखों का नुकसान हो रहा है, खदान संचालक अपने क्षेत्र से बाहर काफी गहराई से यमुना नदी के बीच जलधारा को रोककर अवैध खनन कर रहे हैं। जिससे नदी के अंदर पाए जाने वाले जलीय जीव जंतु मछली कछुआ की जान से भी खदान संचालक माफिया खेल रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की चुप्पी से खदान संचालकों के हौसले बुलंद है। हालांकि खदान में हो रहे इस अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन और पुलिस की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। वहीं जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो, कैमरे के सामने बात नहीं किया लेकिन ऐसे बताया कि ऊपर तक खनन माफियाओं की सेटिंग है, तब ही इस तरह का अवैध खनन चल रहा है। खदान संचालक राजस्व का नुकसान कर सैकड़ो ओवरलोड गाड़ियों के कारण राजस्व को भारी नुकसान लग रहे हैं। इसके बावजूद भी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों की माने तो इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल है। अब देखने वाली बात यह है कि रंजन के राज में इस खदान में कब तक योंही अवैध खनन कार्य किया जाता रहेगा। या फिर खनिज महकमे के कानों में कब जूं रेंगेगी।
इनसेट-
अवैध खनन मिलने पर होगी सख्त कार्यवाहीः खनिज अधिकारी

बांदा। वहीं इस संबंध में जब खनिज अधिकारी राज रंजन से सीयूजी मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि यदि चरका खण्ड पांच की खदान में अवैध खनन या कुछ भी इनलीगल माइनिंग किसी भी हालत में नहीं होने दी जायेगी। वह बहुत जल्द ही टीम भेजकर चरका खण्ड पांच की खदान में जाचं करायेंगे। यदि खदान में कुछ भी अवैध मिला तो जिम्मेदारों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। वहीं जब उनसे पूंछा कि पिछले दिनों ग्रामीणों ने बबेरू में प्रदर्शन किया था व ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी तो उन्होंने बताया कि उनको जानकारी नहीं है। फिर भी दिखवाते हैं, यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जायेगा।