बबेरु/बांदा। क्षेत्र के पल्हरी गांव मे विद्युत की समस्या को लेकर ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी शिकायत्री पत्र सौपा और कहा कि एक सप्ताह के अन्दर शीघ्र समस्या का समाधान किये जाने की मांग किया है
जिला पचायत सदस्य अरुण पटेल के नेतृत्व मे पल्हरी गांव के आधा सैकडा ग्रामीणो के साथ तहसील परिसर पहुंच उपजिलाधिकारी नमत मेहता को दिये गये शिकायत्री पत्र मे बताया कि पल्हरी गाव मे प्राथी द्वारा पूर्वजो के द्वारा निर्मित मकान मे निवास कर रहा है विगत कई माह पूर्व विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई हेतु किये गये सर्वे के अनुसार विद्युत पोलो की स्थापना की गयी थी और वही से विद्युत तार खीचते हुये विद्युत सप्लाई का आश्वसन दिया गया था लेकिन गांव के कुछ लोगो द्वारा विरोध किया जा रहा है।9 अप्रैल 25 को विद्युत विभाग द्वारा प्रशासन की मौजूदगी मे पुनः सर्वे स्थल पर विद्युत तार खीचने का कार्य किया जा रहा था तो उन व्यक्तियो द्वारा दबाब बनाकर दूसरी जगह से विद्युत तार खीचवा दी गयी जिसका विरोध सम्पूर्ण गांव के लोग कर रहे है और बताया कि 9 अप्रैल 25 को खीचे गये तारो को हटवाते हुये पूर्व मे किये गये सर्वे स्थल से ही विद्युत तार खीचवाकर विद्युत सप्लाई उपलब्ध कराये जाने की मांग किया अगर एक सप्ताह मे उपरोक्त कार्य नही किया गया तो सम्पूर्ण ग्राम वासी घरना प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जायेंगे।इस दौरान आशीष पटेल बाला पटेल बलकरन रामपाल अरुण कुमार रामसिह शैलेन्द्र अनिल विचित्र कुमार पियूस सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *