अतर्रा/बांदा। अज्ञात कारणों से घर में लगी आग से पशुबाडा अटारी सहित जहां दो किसनो के मकान जलकर स्वाहा हो गए वही एकऔर जहां लाखों की नगदी व सोने चांदी के जेवर जल गए वही दो मवेशी भी आज की चपेट में आ गई सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आज में काबू पाया
थाना अंतर्गत अतर्रा ग्रामीण के गयादीन का पुरवा में गुरुवार को जिस समय पुरवा के अधिकांश लोग एक बधाई कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम में थे दोपहर में रामचंद्र यादव पुत्र रघुनंदन यादव के घर में अज्ञात कर्म से आग लग गई जिसमें उसका मकान अटारी जलकर पूरी तरह से स्वाहा हो गया जिसमें ग्रामीणों के अनुसार एक लाख नगदी सोने चांदी के जेवरात हुआ खाने का अनाज घर गृहस्ती का लाखों रुपए का सामान जल गया बगल से ही राम प्रताप पुत्र रामेश्वर के मकान व पशुबाड़े को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया और यहां भी घर गृहस्ती का सामान सहित दो भैंसे की जलने की खबर है सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया तहसीलदार सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल कानून को भेज कर किसानों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *