तिंदवारी (बांदा)। बुधवार शाम को कस्बे के रामलीला मैदान में आम लोगों ने शोकसभा आयोजित कर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दाेष लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जहां सभी ने नम आंखों से हमले में जान गंवाने वाले मासूम लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल लोगों की आंखों में गुस्से के साथ-साथ गहरी पीड़ा भी साफ झलक रही थी। इस दौरान ’आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ’पाकिस्तान से व्यापार बंद करो’ जैसे नारे लगाए गये। लोगों ने कहा कि अगर दहशतगर्दों को उचित सजा नहीं दी जाती है, तो वे चौन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे की आवश्यकता पर जोर दिया। भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता,सभासद अभिलाष गुप्ता तथा पूर्व मंडल संयोजक आलोक मिश्रा ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
इस दौरान राकेश गुप्ता , लक्ष्मीकांत गुप्ता, दिनेश गुप्ता, हृदयेश श्रीवास्तव , अथर्व गुप्ता, शिवम द्विवेदी, अनिल गुप्ता , निखिल गुप्ता, सोमिल गुप्ता, आशीष गुप्ता, मुदित गुप्ता, ओमजी गुप्ता , आयुष शिवहरे, दीपांशु सिंह, प्रवीण गुप्ता, ऋतिक साहू , अजय गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।