बांदा । सौर्य उर्जा प्लांट की प्लेट अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दीं। साथ ही पांच सोलर प्लेट्स चोरी कर ली। सिक्योरिटी सर्विस के आपरेशन मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है।मऊ थाना के ग्राम हन्ना विनायका गांव में प्राइवेट कंपनी का सौर्य ऊर्जा प्लांट है। जहां 25 मार्च को अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर सोलर प्लेट्स क्षतिग्रस्त कर दीं। पैन सिक्योरिटी सर्विस के कर्मचारियों ने अपने आपरेशन मैनेजर अनिल यादव को दी। जिसमें आपरेशन मैनेजर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी प्लांट में सुरक्षा का कार्य कर रही है। अज्ञात लोगों ने सोलर प्लेट्स को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त करने के साथ पांच सोलर प्लेट्स चोरी कर ली हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ घटनास्थल देखा। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *