बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के संग्रहण,बिक्री व निर्माण करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान कल देर रात्रि अवैध तमंचा के साथ भ्रमण कर रहे एक अभियुक्त को ग्राम तिन्दुही के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम देशराज कुशवाहा पुत्र रामविलास निवासी सोहाना थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा है।