– अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये शत प्रतिशत माल बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा थाना अतर्रा क्षेत्र में टप्पेबाजी व लूट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 1 मई 25 को कस्बा अतर्रा की रहने वाली शान्ति गुप्ता के साथ 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट व टप्पेबाजी की घटना कारित करने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का लगाया गया था । इसी क्रम में आज थाना अतर्रा पुलिस द्वारा घटना को अंजाम दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटे गये शत प्रतिशत माल तथा घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस भी बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्तों में विनय सिंह परमार पुत्र लालू परमार निवासी भट्ठा गांव परदेशी मोहल्ला सदर बाजार जनपद झांसी, शंकर सिंह सोलंकी पुत्र सेवाराम सोलंकी निवासी बिजपुरी थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा शामिल हैं।