बांदा। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा पुलिस लाइन बांदा नवीन सभागार में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण के सम्बन्ध में आईजीआरएस से जुड़े अधिकारी, कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रार्थना पत्रो के ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में होने वाली समस्याओं का निवारण भी किया गया । सभी को निर्देशित किया गया कि आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा के अन्दर संतोषजनक निस्तारण करें । इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन कृष्णकान्त त्रिपाठी, प्रभारी आईजीआरएस, सहित जनपद के समस्त आईजीआरएस से जुड़े अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे ।