– आक्रोशित लोगों ने कार्यवाही मांग करते हुए लगाया जाम
नरैनी/बांदा। जमीन के मामूली विवाद में युवक ने वृद्ध के ऊपर भारी पत्थर पटक दिया था। जिससे मारपीट में घायल वृद्ध ने दूसरे दिन इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया था।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। पोस्टमार्टम के कराकर वापस लौटे लोगों ने करतल मार्ग पर जाम लगा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे।मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव निवासी जगतदेव व बुद्ध विलास के परिवारों के बीच रविवार को विवाद हो गया था।दोनो पक्षो के लोगो और महिलाओं को चोटें लगी थी।मामला कोतवाली पहुचा तो पुलिस ने शोभा पत्नी बुद्ध विलास की तहरीर पर चार लोगों और दूसरे पक्ष की सरोज पत्नी विनोद कुमार की तहरीर पर 8 लोगो के विरुद्ध मारपीट करने गाली देने व धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था साथ ही घायलों का सीएचसी में इलाज कराया था।वृद्ध जगतदेव को गम्भीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया था।जगतदेव के बेटे रामौतार ने बताया कि रविवार के कारण कल मेडिकल कॉलेज नही गए थे सुबह पिता को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे थे लेकिन नरैनी में ही मृत्यु हो गई।जगतदेव की मृत्यु हो जाने पर परिजन ई रिक्सा में शव लेकर थाने पहुचे थे।मृतक की पुत्र बधू सोना ने बताया कि आरोपी के घर के पीछे उनका घर बना है रविवार को उनका श्वसुर अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे तभी दूसरे पक्ष का युवक आया और अपनी जगह बता कर लड़ाई करने लगा।आरोप लगाया है कि युवक ने एक बड़ा पत्थर उठा कर उसके श्वसुर के ऊपर पटक दिया था जिससे उन्हें गम्भीर चोट लग गई थी।कोतवाली प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि विवाद होने पर दोनो पक्षो की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था।जगतदेव की मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक को गांव ले गए।इसके बाद गांव में फिर से दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। आक्रोशित लोगों ने शव को हाथ ठेला में रखकर गांव से कस्बे लाने लगे।मुख्य चौराहे के करीब करतल मार्ग में शव को रख दिया।एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी सभी को समझा बुझा कर दोषी लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दे शव को गांव वापस भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *