-कपड़े और किताबे पाकर चहक उठे जरूतमंद
बांदा। प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज,मनु बंसल के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य महेन्द्र पाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधान जगदीश पाल ग्राम माधोपुर ब्लाक महुआ तहसील नरैनी जनपद बाँदा की उपस्थित में, शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए  कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स आदि का वितरण ग्राम माधोपुर के जरूरतमंदों ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को बालविवाह, नशामुक्ति,जल संरक्षण तथा उनके कानूनी अधिकार के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला अध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम फ़ात्मा और महिला उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा  के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त  कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि  पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में अध्यक्ष रिज़वान अली, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना,सचिव मोहम्मद इदरीश,सदस्य श्रीमती शहाना खान,शेख़ सनी मोहम्मद, सद्दाम हुसैन, अलीमुद्दीन आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *