बबेरू/बांदा। मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव के पास सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार करन पुत्र रमेश उम्र 19 वर्ष, संजय पुत्र बाबूलाल उम्र 16 वर्ष, निवासी दोनों करहुली थाना मरका व दूसरा बाइक सवार अली हुसैन पुत्र राजबली उम्र 34 वर्ष, कुरेशा खातून पत्नी अली हुसैन उम्र 30 वर्ष, परवीन पुत्री अली हुसैन 5 वर्ष निवासी परसेंटा सिंहपुर थाना बिसंडा यह पांचो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था पर राहगीरों ने देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में पांचो घायलों को भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए अली हुसैन का हाथ व पैर फैक्चर होने, व परवीन का पैर फैक्चर होने एवं करन का हाथ और पैर फैक्चर होने व संजय की गंभीर चोट लगने की वजह से चारों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिसमें एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल इलाज हेतु परिजनों के द्वारा ले जाया गया।