बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का गांव में बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया जिसकी मौत हो गई, परिजनों के सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का गांव के रहने वाले गुलाब सिंह पुत्र ननकू सिंह उम्र करीब 65 वर्ष यह रविवार की सुबह साइकिल में सवार होकर अपने घर से खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी सतीश नगर बबेरू रोड पर तेज रफ्तार बालू से भरे ओवरलोड ट्रक रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा निजी साधन से इलाज हेतु बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मर्का थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।  जानकारी के मुताबिक मृतक गुलाब सिंह के दो पुत्र और तीन पुत्री थी। और नौ बीघे जमीन का काश्तकार भी था। इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी कमलेश देवी पुत्र बबलू सिंह धर्मेंद्र सिंह नाती अमर सिंह सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वही इस घटना को देखते हुए मर्का थाना पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है वही टक्कर मारने वाले ओवरलोड ट्रक की तलाश में जुट गई है। माता के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि ओवर लोड बालू से भरे ट्रक तेज रफ्तार चलते हैं, जिसके कारण से यह हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *