अभियुक्त के कब्जे से 3.55 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद
– अभियुक्त द्वारा अपने खेत में बने बोरवेल के पास की जा रही थी अवैध गांजे की खेती
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि थाना फतेहगंज पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बजरंगपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत में बने बोरवेल के पास अवैध गांजे की खेती की खेती की जा रही है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम बजरंगपुर में मौके पर छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । मौके से 03 किलो 550 ग्राम अवैध हरा गांजा बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम चन्द्रपाल यादव पुत्र चन्दन यादव निवासी बजरंगपुर थाना फतेहगंज जनपद बांदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *