बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा की अध्यक्षता में मंडल में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा हेतु संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि समस्त कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रत्येक स्तर पर फोटोग्राफ्स सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।
आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कई परियोजनाएं निर्धारित समय में पूर्ण नहीं हो पाई हैं, जो अत्यंत गंभीर विषय है। ऐसे में कार्यदायी संस्थाओं को अंतिम चेतावनी दी जाती है कि वे शीघ्रातिशीघ्र विलंबित परियोजनाओं को पूर्ण करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जिन परियोजनाओं में वित्तीय अभाव है, उनके लिए संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी एवं आयुक्त स्तर से शासन को मांग पत्र शीघ्र प्रेषित किए जाएं। आयुक्त महोदय ने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच की जाए, विशेष रूप से सीमेंट, कंक्रीट, ईंट आदि सामग्री की मजबूती और मानक का परीक्षण किया जाना आवश्यक है उपस्थित  रहे संयुक्त विकास आयुक्त भी रहे उन्होंने दोहराया कि यदि किसी परियोजना में गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित संस्था एवं अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *