– महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में होगा महत्वपूर्ण कदम
बंादा। सोमवार को आकांक्षा समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा एक मण्डलीय स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, आकांक्षा समिति, उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. रश्मि सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मण्डल के सभी जनपदों के विभागीय अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं आकांक्षा दीदियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकी अवसरों से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान डा. रश्मि सिंह मैम द्वारा चित्रकूटधाम मण्डल को 05 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें सहयोग स्वरूप प्रदान की गईं। साथ ही आकांक्षा समिति एवं ए.बी.डब्ल्यू.सी.आई. फाउंडेशन के मध्य एक महत्वपूर्ण अनुबंध भी संपन्न हुआ, जिसके अंतर्गत महिलाओं को ई-कॉमर्स और मार्केटिंग में प्रशिक्षण देकर उनके उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। डा. रश्मि सिंह, जो स्वयं एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, दिल्ली विश्वविद्यालय की एलएसआर कालेज से स्नातक, अमेरिका की मिनेसोटा यूनिवर्सिटी से परास्नातक एवं लखनऊ विश्वविद्यालय से डाक्टरेट हैं, उन्हें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है। उनके कुशल मार्गदर्शन में आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने कई नवाचारों और योजनाओं की शुरुआत की है। कार्यक्रम में चित्रकूटधाम मण्डल के अंतर्गत किए गए विभिन्न प्रयासों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया, जिनमें प्रमुख हैं। बांदा जिले में आकांक्षा रसोई और मसाला उत्पादन इकाई की स्थापना, चित्रकूट व हमीरपुर जिलों में आकांक्षा स्टोर्स का उद्घाटन, चित्रकूट की 50 गौशालाओं में आकांक्षा दीदियों की सहभागिता, 250 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण, 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, 150 स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी व पंजीकरण है।  आगामी योजनाओं में ग्राम स्तर तक महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाना, तथा वैज्ञानिक उत्पादन, विपणन और प्रबंधन के तौर-तरीकों से सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाना शामिल है।
मुख्य अतिथि डाक्टर रश्मि सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस आयोजित आकांक्षा समिति के कार्यक्रम  की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंडला आयुक्त की धर्म पत्नी श्रीमती पूजा सिंह ने बहुत ही भव्य एवं सुनियोजित ढंग से और बड़ी लीडरशिप क्वालिटी के तहत कार्यक्रम को सफल  बनाया है उन्होंने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़े गर्व की बात है कि यह कार्यक्रम अन्य जनपदों के लिए एक नई मिसाल कायम होगी इस समय में एक सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को कर दिखाया है उन्होंने आकांक्षा समिति कि भव्य आयोजन को महायज्ञ की संज्ञा दी है उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह  आकांक्षा समिति की मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने हर तरह के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए सभी को प्रेरित करना एवं सम्मानित कराने का कार्य कराया है यह बहुत ही प्रशंसनीय है उन्होंने यह भी कहा कि यहां जनपद बांदा में जो भी स्टोर खोले गए हैं सिर्फ औपचारिकता नहीं है उससे रोजगार मिलेगा उन्होंने सभी सहयोगियों के लिए के कर्तव्य निष्ठा सेवा भाव से इस कार्य को सफल बनाने के लिए साधुवाद एवं धन्यवाद दिया। आकांक्षा समिति की मंडल अध्यक्ष मंडल आयुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती पूजा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे आए हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह आईएएस एवं उनकी प्रदेश स्तरीय आकांक्षा समिति टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद  जो यहां पर आकर अपना अमूल समय देकर हम सभी लोगों को कृतज्ञ किया है एवं सभी लोगों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है इससे हम सब लोगों को प्रेरणा मिलती है उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर रश्मि सिंह आईएएस उनकी एक मां के तरीके उनको गाइड करती है वह अच्छे कार्य के लिए प्रमोट करती है उन्होंने हृदय से धन्यवाद  ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य जिला विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर जिला चतवइंजपवद अधिकारी मीनू सिंह सहित सभी जनपद बांदा की आकांक्षा समिति की समस्त पदाधिकारी गण एवं स्वयं सहायता समूह की बहने अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अर्चना भारती एवं राहुल द्विवेदी कमिश्नर के स्टेनो द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *