– 71वीं बोर्ड बैठक का हुआ आयोजन
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडलायुक्त कार्यालय में बांदा विकास प्राधिकरण की 71वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुईस बैठक में सर्वप्रथम आयुक्त महोदय द्वारा बांदा विकास प्राधिकरण की 70 वीं बैठक की अनुपालन आख्या एवं कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई स आज की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम मवई बुजुर्ग एवं महोखर में 34.96 हेक्टेयर भूमि में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नई आवास योजना विकसित किए जाने की शासन से स्वीकृति मिलने के पश्चात इस स्वीकृत महायोजना को 2031 में उपरोक्त स्थल का उपयोग कृषि से आवासीय में परिवर्तित किए जाने के संबंध में शासन को स्वीकृति के लिए पत्र शीघ्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड बैठक में प्राधिकरण समिति के सदस्यों से विचार के उपरांत अवस्थापना निधि से कलेक्टर चौराहा से जजी परिसर की बाउंड्री वाल के बाहर बांदा- चिला रोड पर रेलिंग का कार्य कराया जाने की स्वीकृति प्रदान की तथा तीन पेट्रोल पंप के मानचित्र स्वीकृत किए जाने पर सहमति व्यक्ति की गई। बैठक में बांदा विकास प्राधिकरण में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर एवं अंशकालिक स्वीपर जय कुमारी के अस्वस्थ हो जाने के कारण, उसके स्थान पर कार्य कर रहे कर्मचारी का वेतन बढ़ाए जाने जाने की, स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 32 के तहत सामान किया जा रहे हैं। भावनो का समन शुल्क एवं निर्मित क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण शुल्क को वर्तमान कास्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स 2024 10-25 के आधार पर बाहर जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिलाधिकारी बांदा/ उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण श्रीमती जे. रीभा  सहित समिति के अन्य सदस्यों एवं संबंधी विभागो के अधिकारीकरण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *