– प्रबंधक राजेश गुप्ता व अध्यक्ष कमलेश प्रसाद चुने गए
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कालेज में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हो गया , जिसमे राजेश गुप्त को प्रबंधक व कमलेश प्रसाद अध्यक्ष चुने गए वही उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष, उप प्रबंधक निर्विरोध चुना गया।
बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कालेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्रबंधक पद व कार्यकारणी सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया। जिसमें 111 मतदाताओं में 108 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया, वहीं मतदान के पश्चात मतगणना संपन्न कराई गई जिसमें जिसमें, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमलेश प्रसाद गुप्ता को 83 मत श्रीराम गुप्ता को 24 मत प्राप्त हुए, जिसमें कमलेश प्रसाद गुप्ता अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी श्री राम गुप्ता को 59 मतों से पराजित किया। इसी तरह प्रबंधक पद पर राजेश कुमार गुप्ता को 89 मत मिले और राकेश कुमार गुप्ता को 18 मत प्राप्त हुए, जिसमें राजेश कुमार गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राकेश कुमार गुप्ता को 71 मतों से पराजित किया है। वहीं अध्यक्ष व प्रबंधक पद में एक-एक मत अवैध पाए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में कुल नौ प्रत्याशी रहे हैं। जिसमें से जो कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। उसमें माता प्रसाद शिवहरे, रामलाल गुप्ता, शिवआसरे गुप्ता,हिमांशु त्रिपाठी, संतोष कुमार अग्रवाल, शिव भोला गुप्ता, संतराम गुप्ता चुने गए। वही कोषाध्यक्ष पद पर भोले शंकर गुप्ता, उप प्रबंधक पद पर राजा भैया सिंह परमार, उपाध्यक्ष पद पर डॉ राम प्रकाश मिश्रा, निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर श्याम मनोहर राव, शिक्षक राजेश तिवारी सहित अन्य सदस्य रामकृष्ण गुप्ता उर्फ लल्लन भैया सहित अन्य समर्थकों के द्वारा जीते हुए प्रत्याशी व निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनकर बधाई दिया है। वहीं इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार पांडे, पर्यवेक्षक धर्मराज प्रधानाचार्य जीआईसी इंटर कॉलेज बांदा व सहायक चुनाव अधिकारी धनराज प्रधानाचार्य तिंदवारा इंटर कॉलेज के मौजूद रहे। वही नवनिर्वाचित प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हम सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हैं। जिन्होंने सन् 2010 से लगातार मुझको प्रबंधक और हमारे समिति के पुराने पदाधिकारी को निर्वाचित कराया है, कॉलेज में हम लोग अन्य व्यवस्था में सुधार करेंगे ताकि छात्र छात्राओं को पठन-पाठन में दिक्कत ना हो, बहुत ही जल्द हम ज्वाला प्रसाद शर्मा के नाम पर हम डिग्री कॉलेज खोले जाने को लेकर प्रयास करेंगे, कि उनके नाम से एक डिग्री कॉलेज भी खोला जाए। जिससे गरीब बच्चों को ग्रेजुएशन की शिक्षा मिल सके, और पूरा प्रयास करेंगे कि डिग्री कॉलेज की मान्यता ज्वाला प्रसाद शर्मा के नाम से मिले।