बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव के पास तेज रफ्तार बोलोरो व ट्रैक्टर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनको अस्पताल में भर्ती कराया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरौली सपहाई गांव के आगे मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव के रहने वाले श्यामा प्रजापति के लड़के नवल उर्फ धन्नू की बारात कल गुरुवार को चित्रकूट जनपद के कुसेली गांव गई हुई थी, बारात से निमंत्रण करके वापस लौट रहे एक बोलेरो गाड़ी में सवार चुनकाउना प्रजापति पुत्र खुलबुलिया उम्र करीब 58 वर्ष निवासी औगासी, रामचरण पुत्र स्वर्गीय चुन्नू प्रसाद उम्र करीब 55 वर्ष निवासी गौरा जलालपुर थाना बबेरू व उनके साथ अन्य लोग रात्रि को लौट कर वापस गांव जा रहे थे, तभी गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि गुरौली सपहाई गांव के पास ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चुनकाउना प्रजापति व रामचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बोलेरो में सवार अन्य लोग की मामूली चोटे आई हैं, जैसे ही राहगीरों ने देखा तो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है। जिस तरह से आमने-सामने की ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर हुई है, और दोनों ट्रैक्टर और बोलेरो क्षतिग्रस्त हुई हैं वह बड़ी घटना होने की तस्वीर बया कर रही है। लेकिन कोई भी जान हानि का खतरा नहीं हुआ, चुनकाउना प्रजापति व रामचरण का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया गया है। वही बोलेरो में सवार अन्य लोग को मामूली चोटे आई हैं, वही इस घटना की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।