क्रासरःपीसीआई के वायस चेयरमैन बोले भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया
बांदा। भारत सरकार के एमएसएमई (सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) से संचालित रोजगार परक योजनाएं बेरोजगारी मिटाने का एक शसक्त माध्यम बन गई हैं और एमएसएमई जन- जन के बीच खासा लोकप्रिय हुआ है। एमएसएमई प्रोमोशन काउंसिल आफ इंडिया (पीसीआई) के वायस चेयरमैन प्रदीप मिश्रा सरकार ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के पायलट प्रोजेक्ट ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) योजना से बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास तेजी से बढ़ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एमएसएमई को वृहद रूप दिए जाने से भारत फिर सोने की चिड़िया बनेगा।
एमएसएमई पीसीआई के वायस चेयरमैन प्रदीप मिश्रा सरकार बेहद मेहनती व परिश्रमी व्यक्ति हैं। प्रोमोशन काउंसिल आफ़ इंडिया की जिम्मेदारी मिलने के बाद आप लगातार स्वरोजगार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। वायस चेयरमैन श्री मिश्रा ने एक भेंट के दौरान बातचीत में बताया कि एमएसएमई 1996 से चल रहा है लेकिन आम जन मानस से दूर था। वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने उन्होंने इस विषय को बहुत गहराई से समझा और 2016 तक इसे वृहद रूप दे दिया। जिससे पूरे देश में लोगों को रोजगार मिला और अब यह जन-जन में विशेष लोकप्रिय हो गया है। एमएसएमई से संचालित प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, क्रेडिट गारंटी योजना, मुद्रा लोन, स्टार्टअप व ओडीओपी प्रमुख हैं। इन योजनाओं से लोग स्वावलंबी बने हैं। कोविड काल मे लोगों के कुटीर उद्योग जैसे छोटे- छोटे काम छिन गए तब एमएसएमई ने लोगों को नए सिरे से स्वावलंबी बनाने का काम किया है। इसी दौर में प्रोमोशन काउंसिल आफ इंडिया का उदय हुआ। जो अब पूरे देश मे वट वृक्ष के रूप में स्थापित हो गया है। पीसीआई के चेयरमैन प्रदीप मिश्रा सरकार बताते हैं कि जो व्यक्ति कुटीर उद्योग स्थापित कर आगे बढ़ना चाहते हैं, एमएसएमई पीसीआई उन्हें सीए देगा जो उद्योग स्थापित करने से लेकर कंपनी में उत्पादित माल की बिक्री, समय- समय पर प्रशिक्षण, कंपनी का आडिट आदि सुविधाएं मुहैया कराएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री जी स्वरोजगार से पूरे देश में बेरोजगारी को मिटा रहे हैं।एमएसएमई पीसीआई उनके इस उद्देश्य को पूरा करने में पंख लगाने का काम कर रहा है। श्री मिश्रा कहते हैं कि भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाएंगे। आगामी दो वर्षों में भारत को विश्व की तीसरी इकोनामी के रूप में स्थापित किया जाएगा। बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए जारी प्रयासों के बारे में बताया कि वर्ष 2014 के बाद से बुंदेलखंड का विकास तेजी से बढ़ा है लेकिन 2017 में जब से डबल इंजन की सरकार बनी प्रधानमंत्री द्वारा एमएसएमई के पायलट प्रोजेक्ट ओडीओपी का प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन कराया जा रहा है जिससे बुंदेलखंड में अब छोटे से लेकर बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं।