– डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक
बांदा। बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहार गंगा दशहरा ,बकरीद आदि त्योहारों को सकुशल मनाए जाने के संबंध में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा ना डाली जाएस उन्होंने ईदगाहों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कराए जाने के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए स उन्होंने विद्युत विभाग एवं जल संस्थान को  विद्युत आपूर्ति एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने तथा टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिएस  उन्होंने क्षेत्राधिकार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए की अपने-अपने क्षेत्र पर में त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निगरानी रखें तथा मजिस्ट्रेट ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी अपने दायित्व एवं कर्तव्य का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार  है, किसी प्रकार की छोटी / बड़ी समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सार्वजनिक स्थान पर एवं रोड पर कोई कार्यक्रम नहीं किया जाए जिससे यातायात प्रभावित न हो।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल ने कहा कि सभी लोग मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न  करे तथा संभ्रांत लोग इस कार्य में सहयोग करें सस उन्होंने कहा कि संयम रखते हुए त्योहारों को मनाईये तथा कानून व्यवस्था को बिगड़े नहीं दे निर्धारित समय के अनुसार ही नमाज निर्धारित स्थानों पर अदा करें उन्होंने मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था के साथ सुकर पलको सुवरो को बंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्कता एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए ल बैठक में शहर काजी सहित अन्य संभ्रांत व्यक्ति ने त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने हेतु वादा किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, अपर जिला अधिकारी न्यायिक माया शंकर सहित समस्त उप जिला अधिकारी क्षेत्र अधिकारी पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *