बांदा। शासन के द्वारा प्रदेश स्तर पर निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद बांदा में आज चौकिंग के दौरान चालक ने बताया कि उक्त वाहन अधिशासी अभियंता ग्रामीण के द्वारा प्रयोग किया जा रहा प्राइवेट वाहन है। जिसका परमिट, फिटनेस, टैक्स न लेकर अनाधिकृत रूप से वाहन का संचालन होने के कारण परिवहन विभाग द्वारा कालू कुआं मंडी चौकी में निरुद्ध किया गया।
एआरटीओ शंकर जी सिंह ने अवगत कराया की यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।अतः संबंधित सभी विभाग एवं वाहन चालक जो निजी वाहनों का प्रयोग व्यावसायिक करने हेतु परमिट, फिटनेस एवं टैक्स अवश्य जमा करें,अन्यथा की स्थिति में अनाधिकृत वाहन को निरुद्ध किया जाएगा और भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा। विगत दिनों पूर्व भी जिला विकलांग कल्याण विभाग,विद्युत विभाग और जल विभाग के वाहनों को भी निरुद्ध किया गया था। मगर विभाग के विभागाध्यक्षों के द्वारा संज्ञान में न लेने पर जनपद के अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसे अनाधिकृत वाहनों का संचालन हो रहा है जिससे राजस्व की भारी छति हो रही हैऔर शासन की मंशा के विपरीत अनाधिकृत वाहनों का संचालन किया जा रहा है। विभागों के द्वारा प्राइवेट मानक विहीन वाहनों को संचालित किया जा रहा है और वाहन संचालन का पूरा पैसा निकाल कर परिवहन विभाग के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पूर्व में भी एआरटीओ प्रशासन शंकर जी सिंह द्वारा समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों को भी पत्र भेजकर अवगत कराया गया हैं।परंतु अभी तक कोई विभाग नियमानुसार कार्यवाही नहीं कर रहा हैं। समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों से अनुरोध है कि परिवहन विभाग द्वारा भेजे हुए पत्र को संज्ञान में लेते हुए समस्त वाहनों के संचालन के पूर्व सभी शर्तों का अवश्य ध्यान दें ताकि किसी भी व्यक्ति को वाहन संचालन में परेशानी का सामना न करना पड़े। और राजस्व की हानि से बचाया जा सके।