बांदा। पुलिस लाइन बांदा में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वावधान में त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन किया जा रहा है जिसका पहला मैच डीसीए ग्रीन और डीसीए रेड के मध्य खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांदा में रेलवे जज श्री दिव्यकांत जी रहे जज साहब का सम्मान धनंजय करवरिया एवं मनोज मिश्रा ने स्मृति चिन्ह देकर किया एवं वह डीसीए ग्रीन की टीम का हिस्सा भी रहे साथ ही बांदा डीआईजी साहब भी मैच के मध्य मौजूद रहे
टास जीतकर डीसीए ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें मानस त्रिपाठी ने 54 रन,जज दिव्यकांत जी ने 22 रन, राहुल यादव 27 रन अखिल द्विवेदी 10गेंद में 22 रन बनाए जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए रेड की टीम आलेख गोस्वामी 44 , रविकुमार गिल्लू 27 रनों की बदौलत 148 रन ही बना सकी डीसीए ग्रीन की तरह से दिव्य कांत जी ने 4, अखिल ने 2 विकेट लिए और इस मुकाबले को डीसीए ग्रीन ने 14 रनों से जीता। मैच में सचिव वासिफ जमां खां, स्टेडियम कोच शिवप्रताप सिंह, महेंद्र कछवाह, विनय श्रीवास्तव, महेश साहिल, संजय मिश्रा, ओपी सभी खिलाड़ी मौजूद रहे