बांदा। छः माह होने को है गिरवा बस स्टाप में जाम की स्थिति आज तक समाप्त नहीं हुई लोगों को दो तीन तीन घटे जाम के झाम में समय बर्बाद करना पड़ता है लेकिन आज तक किसी जिम्मेदार ने किसी प्रकार की सुध नहीं ली मध्य प्रदेश से ओवरलोड ट्रैकों के झमेले ने गिरवा को इस प्रकार तवाह कर दिया है कि एक तरफ सड़के बर्बाद हो गई दूसरी तरफ लोगों को धूल ही धूल ग्रहण करने में लोगो को मजबूर कर दिया प्रशासन ने कई बार संयुक्त टीम व लाखों की लागत के स्कैनिंग कैमरे लगवाए लेकिन आज तक ओवरलोड परिवहन में कोई भी विराम नहीं हुआ सुबह से शाम तक बेधड़क ओवरलोड परिवहन किए ट्रक फर्राटा मार रहे अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग एक पुलिया बनवाई वह भी गेट के पास अधूरी सेंट्रल बैंक के पास नाली बनवाई वह भी अधूरी पड़ी है  नाली से कहीं भी जल की निकासी नहीं है अभी तक जल भराव हो रहा था आगे भी होगा जानकारी हो रही थी की गिरवा से खुरहंड रोड नहर में पुल बनना है और गिरवा बस स्टॉप का सुंदरीकरण होना है लेकिन हुआ कुछ नहीं पूरी तरह है गिरवा गेट के पास से पेट्रोल पंप तक  सड़क  उखड़ी पड़ी है विभाग ने अभी तक किसी प्रकार की सुध नहीं ली क्षेत्रीय लोगों ने शासन प्रशासन से ओवरलोड परिवहन कर रहे ट्रैकों के निकासी का समय निर्धारण व यातायात पुलिस की बस स्टॉप गिरवा में तैनाती मांग की है ताकि आवागमन में लोगों को स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े क्योंकि इन्हीं की धमा चौकड़ी एवं चौराहे के अतिक्रमण के कारण घंटो जाम लगा रहता है और लोग परेशान होते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *