– गो पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया
बंादा। नगर पालिका द्वारा संचालित स्थाई गौशाला में  विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के द्वारा गौ माता के लिए शरबत पीने की व्यवस्था करवाई गई इसी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बांदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासु जी के द्वारा सभी गौ माता को शरबत पिलाया गया और फल खिलाकर गो पूजन किया गया
विशिष्ट अतिथि के रूप में बांदा पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के  वैश्व जी उपस्थित रहे
विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते बताया कि गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी का जन्मोत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगे जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि 10 जून 2025 को गौ रक्षा समिति के जिला कार्यालय का उद्घाटन एवं पत्रकारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम भी आयोजित होगा  इसी कड़ी में तिंदवारी नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में तिंदवारी ब्लाक अध्यक्ष विश्वदीप त्रिपाठी के द्वारा गोपूजन एवं वहां पर  उपस्थित कर्मचारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। इस मौके में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु डा. रमेश यादव डिप्टी व नगर पालिका  इंस्पेक्टर हेमंत कुमार  देवेंद्र कुमार आशीष गुप्ता राकेश गुप्ता दादू जिला उपाध्यक्ष गौरक्षा समिति कृष्ण चंद्र प्रजापति जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति आशीष शुक्ला  आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *