बांदा। दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पारकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की रात अतर्रा रेलवे स्टेशन से सौ कदम दूर बांदा की तरफ एक 28 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कंधे से कटा शव रेलवे कर्म चारियो ने देखा तो स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब में मिली डायरी से पुलिस कर्मियो ने घरवालो को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालो ने शव की शिनाख्त अमित उर्फ पंकज पुत्र दयाराम निवासी कल्यानपुर फतेहगंज के रूप में किया। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बहनोई राजकरन निवासी पंचमपुर ने बताया कि अमित अपने पिता की इकलौती संतान था। वह शुक्रवार की दोपहर बाद दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। वह संपर्कक्राति एक्सप्रेस से जा रहा था। भीड़ अधिक होने के कारण वह ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी केशकली के अलावा एक बेटा एक बेटी छोड़ गया है।