– पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। बडे भाई की बारात में शमिल होने जा रहे युवक को  अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। एक माह तक जिंदगी और मौत से जूझ रहे रहा अखिर कार जिंदगी की जंग हार गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालेा में कोहराम मच  गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के क्योटरा बहिगा गांव निवासी 19 वर्षीय अर्जुन पुत्र राधेश्याम 8मई को अपने बड़े भाई राहुल की बारात में बमरौला गांव बाइक से जा रहा था। बाइक उसका दोस्त राजकुमार चला रहा था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दिया। जिससे दोनो युवक घायल हो गए। अर्जुन को गंभीर चोटे आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होन पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में अर्जुन जिंदगी और मौत से जूझता रहा। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने जवाब दे दिया था। परिजन 3 जून को उसे ष्घर ले आए थे। अगले दिन उसकी ज्यादा हालत खराब हो गई। घरवाले उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज गए। मामूली इलाज के बाद उसकी छुटटी कर दी। परिजन उसे लेकर घर आ गए। शनिवार की भोर उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि चार भाईयो में तीसरे नबंर का था। मां चुन्नी समेत परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *