– 71 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग
बांदा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शिक्षकों को कक्षा शिक्षण के बारे में आधुनिक नवाचार आधारित शिक्षण विधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति रूचि व जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम दिन एसएस चाण्डोक टाक शो के अनुभवी शिक्षाविद् एसएस चाण्डोक कानपुर, व हरिवंश पाण्डेय वाराणसी ने अपने अनुभवों से शिक्षकों को प्रेरित किया।
कार्यशाला का प्रारम्भ विद्यालय कार्यकारी प्रबन्धक डा. मनीष कुमार गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव व प्राचार्या डा० रिंकु सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत कर विद्यालय व शिक्षकों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। कार्यशाला के दौरान प्रभावी कक्षा शिक्षण के लिये कक्षा का माहौल सुखद होना चाहिए, जिसके लिये शिक्षक को कक्षा में प्रवेश करते समय स्वयं को प्रसन्न व उत्साही दिखना चाहिए। इस कार्यशाला में सिटी ब्रांच, ओल्ड बिल्डिंग व न्यू बिल्डिंग से कुल 71 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने शिक्षण को रूचिकर बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *