– 51 रन बनकर मैन आफ़ द मैच रहे अनवरूल अमीन
बांदा। सिंदूर सुपर लीग सीजन -1 के  मैच में पृथ्वी डेडली हिटर्स सात विकेट से विजयी जेके क्रिकेट क्लब के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जाबांज सैनिकों के पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में  जे के क्रिकेट अकादमी के तत्वधान  में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी श्रीनाथ विहार  बांदा में  आज लीग का पांचवा मैच नाग ड्रेगन अटैकर्स एवं पृथ्वी डेडली हिटर्स के बीच खेला गया ।टॉस जीतकर नाग ड्रेगन अटैकर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए नाग ड्रेगन अटैकर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 103 रनों का स्कोर बनाया जिसमें  बल्लेबाज जीतेन्द्र यादव 31,कुतेबा जमा खां 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया जबकि पृथ्वी डेडली हिटर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कप्तान सादिक अली 3  एवं सुज्जन 3 विकेट रहें ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी  पृथ्वी डेडली हिटर्स ने 12.3  ओवर में 3  विकेट के नुकसान पर 104 रनों का  निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करते हुए  सात विकेट से  मैच जीत लिया ।जिसमें  अनवरूल अमीन( अन्नू) ने   सर्वाधिक 51 एवं ललित प्रताप ने 30 रनों का योगदान दिया ।नाग ड्रेगन  अटैकर्स की तरफ से सबसे  सफल गेंदबाज शिवगोविन्द  2  विकेट रहें । अनवरुल अमीनअन्नू को आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन आफ द पुरुस्कार से नवाजा गया । मैच में  एम्पायर की  भूमिका का निर्वहन आदिल अहमद एवं राज बहादुर पाल तथा स्कोरिंग की भूमिका रोहित सिंह ने  निभाई । कमेन्ट्रेटर की भूमिका में  दीपक श्रीवास्तव   अनिल मिश्रा, रवि धुरिया, अबरार फारूखी रहे । मैन ऑफ द का पुरुस्कार चन्द्रमौली भारद्वाज समाजसेवी, अंकित कुशवाहा डायरेक्टर भागवत प्रसाद एजुकेशन ग्रुप, सुनील सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार पूर्व क्रिकेटर के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर वासिफ जमा, पंकज राजपूत,अजय कुमार,रवि धुरिया,जीतेन्द्र शुक्ला,सादिक अली, ,रेहान सीनियर,कमलेश राजपूत,राम मिलन गुप्ता,जीतेन्द्र यादव, सुप्रीत सोम त्रिवेदी, दीपक श्रीवास्तव,अनिल मिश्रा,रवि मूलचंदानी, आदिल अहमद,ललित प्रताप,रेहान जूनियर, आसिफ अली, सलमान हाशमी,मयंक,रवि चावला,अन्नू भाई,अमन त्रिवेदी,वेद प्रकाश,  अनिल सिंह,अभय शुक्ला,सुजाद उद्दीन खान , मुफीद,हर्षित सिंह,अतुल सहित तमाम प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, वरिष्ठ क्रिकेटर एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे ।आज  दूसरा मैच का मैच अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर एवं आई एन एस विक्रांत इंडियन डेअर डेविल्स के बीच खेला जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *