बबेरू/बांदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रयान गांव में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें 27 मरीजों को देखा गया सबसे ज्यादा बुखार जुखाम के मरीज पाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रयान गांव में आरोग्य मेले का आयोजन हर रविवार को किया जाता है जिसमें डॉक्टरों द्वारा मरीजों को देखकर उपचार किया जाता है  जिसमें मेले में 27 मरीजों का पंजीयन किए गए जिसमें सबसे ज्यादा आंख के मरीज आए और बुखार जुखाम खांसी पेट दर्द सहित तमाम मरीज देखे गए। इस दौरान फार्मशिष्ट विकास गौतम वार्ड व्याय युवराज सफाई कर्मी छोटेलाल सहित स्टाफ मौजूद रहा अधीक्षक डा ऋषिकेश ने बताया आहार भभुवा रयान पखरौली शिव सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमे 200 मरीज देखे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *