पैलानी /बांदा। बाढ़ पीड़ितों को जीवन रक्षक दवाएं, पन्नी एवं खाद्य सामग्री बांटी गई। पैलानी तहसील क्षेत्र में ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार शर्मा बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर उनका हाल चाल जाना है इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक वस्तुएं टार्च, गुड, चना वितरित किया तथा जिनके आशियाना छीन गए है उन्हें पन्नी प्रदान की गई । जो लोग लोग दर्द बुखार आदि से पीड़ित थे उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इस मौके पर जीतू सिंह राठौर, अशोक कुमार यादव, रामनारायण, रामभजन आदि लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *