– अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस बरामद
बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि 3 अगस्त 25 की रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नहर पुलिया सौता स्योढा के पास एक युवक घूम रहा है जिनके पास अवैध तमंचा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हरिश्चन्द्र पुत्र रामसजीवन वर्मा निवासी ग्राम सौता स्योढ़ा थाना गिरवां जनपद बांदा है।