बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा गोवध मामलें में कई महिनों से वांछित 25 हजार रुपए के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिन्दवारी पर 7 मार्च 25 को गोवध मामलें में अभियुक्त राजबहादुर पुत्र जगदेव निवासी ग्राम कसेरुवा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । इसी क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अभियुक्त को कल शाम धीरू ढाबा कस्वा तिंदवारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है । बता दें कि अभियुक्त पर पूर्व में भी जनपद प्रतापगढ़ में गोवध के मामले में अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *