ओरन/बांदा। विकासखंड बिसंडा परिसर मे त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तरगत विकासखंड स्तरीय खरीफ गोष्ठी कृषि विभाग द्वारा सम्पन्न करायी गयी जिसमे प्रा.सहा.कृषि शिवलोचन द्वारा विभाग की योजनाओं के साथ फसलो मे लगने वाले कीटो रोगो खरपतवारों के बचाव सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गई, ए.डी.ओ.एजी.ज्ञान सिहं जी ने किसानो को किसान रजिस्ट्री करवाने को कहा गया .सोरलपंप ,सोरल फेन्सिंग , कृषि यंत्रीकरण से सम्बन्धित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। गोष्ठी मे बी.टी.एम.जितेन्द्र शिवहरे ,प्रभारी बीज भन्डार ब्रजकिशोर , ए.टी.एम.अजयपाल, प्रेमलाल सहित विभिन्न गाँवो के भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।