बांदा। नशे के लती युवक ने सूने घर में छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कालिजर थाना क्षेत्र के रानी पुर मटखना गांव निवासी 40वर्षीय सुनील पुत्र कल्लू बुधवार की दोपहर घर पर अकेला था। उसके छोटे भाई की पत्नी सुमन खाद लेने कालिजर चली गई थी। इसी बीच सूना मौका देखा उसने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद स्कूल से घर लौटी भतीजी अंजू ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुड़ी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। पीछे से दीवार फांद कर घर पहुंची देखा तो सुनील का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि सुनील नशे का आदी था। वह नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह बीस साल से अपने मायके पैगंबर पुर में रह रही थी। पहले तो वह ससुराल आती जाती थी। दस वर्ष से उसने ससुराल जाना बंद कर दिया था। वह हैरदराबाद में रहता था। एक माह पहले गांव आया था। नशे में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।