बांदा। कुए की जगत में घूम रहा युवक पैर फिसल जाने से कुए के अंदर जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुए से बाहर निकाला। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगाहनी गांव निवासी 23वर्षीय अजय पुत्र नामदेव फौजी बुधवार की रात घर के सामने बने कुए की जगत में घूम रहा था। पैर फिसल जाने से वह कुए के अंदर जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो और ग्रामीणो ने काटा के माध्यम से उसे कुए से बाहर निकालने का प्रयास किया।  लेकिन सफतला नही मिली। मामले की जानकारी फायर विग्रेड को दी गई। मौके पर पहंुचे फायर बिग्रेड के जवानो ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। शव देखते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि वह रिटायर्ड फौजी है। वह मेडिकल कालेज में गार्ड की नौकरी करता है। उसका पुत्र अजय डीजे बजाने का काम करता था। उसकी शादी नही हुई थी। मृतक तीन भाईयो में बड़ा था। अचानक हुई इस धटना से मां ज्ञानश्री का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *