अतर्रा/बांदा। मिशन शक्ति-5 के अंतर्गत थाने परिसर में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत का प्रसारण टेलीविजन पर देखा।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी प्रवीण यादव, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडेय, थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह, कस्बा प्रभारी एसआई प्रीत पांडेय मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, चेयरमैन संगीता निराला, सभासद उमा चतुर्वेदी, संगीता गुप्ता, डॉ. पंकजा मिश्रा, डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. शिखा जैन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बीएड विभाग की छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। महिलाओं को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे 1090, 1076 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल शिकायत दर्ज करा सकती हैं।