कमासिन/बांदा। कस्बा के बांदा कमासिन राजापुर मार्ग से बस्ती के बीच का मुख्य मार्ग जो दांदौ राजमार्ग को जोड़ता है जिसकी दूरी 1 किलोमीटर के लगभग है । जिसका निर्माण नाली सहित प्रांतीय सार्वजनिक निर्माण विभाग से कराए जाने के लिए प्रमुख सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग लखनऊ को संबोधित ज्ञापन पत्र ब्लॉक प्रमुख कमासिन रावेंद्र गर्ग मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के साथ कस्बा के ग्रामीण पत्रकारों ने खंड विकास अधिकारी कमासिन ओमप्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीण पत्रकारों को खंड विकास अधिकारी ने जिला अधिकारी बांदा के माध्यम से प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को भिजवाने का आश्वासन दिया इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एन के वर्मा भवानीदीन यादव, विनोद श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, प्रभंजन गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, रामकृपाल यादव, अजय शर्मा ,राधेश्याम गुप्ता, शांतनु शुक्ला सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।