कमासिन/बांदा। शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र तक स्वदेशी अपना कर आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के पांचवें चरण का ब्लाक सभागार कमासिन में सजीव प्रसारण के दौरान नारी गरिमा के अनुरूप स्वावलंबन के मार्ग पर तेजी से बढ़ने के प्रयास और सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा साकार करते हुए सरकार की चलाई जा रही तमाम विकास योजनाओं को गांव शहर में जनता के बीच प्रत्येक विभाग के अधिकारी क्षेत्र में जाकर सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लाभान्वित कराने के साथ घरेलू हिंसा से पीड़ितों को सहायता उपलब्ध करा कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री के सेवा पखवाड़ा में सशक्त नारी सशक्त प्रदेश अपराध शून्य प्रदेश बनाने को सकारात्मक कार्य करें सजीव प्रसारण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने महिला सशक्तिकरण के पांचवें चरण में नारी उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की प्रेरणा दी ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में 2017 से मिशन शक्ति नारी सुरक्षा कानून से भय मुक्त वातावरण बना है अपराधिक घटनाएं होने पर 58 दिनों में ही अदालत ने दोषी अभियुक्त को सजा दी इससे नारी सुरक्षा में संतोष व्याप्त है। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। थाना कमासिन परिसर में थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने मिशन शक्ति संजीव प्रसारण के समय विनोबा इण्टर कालेज की सैकड़ों छात्राओं को नारी सुरक्षा, महिला हेल्प लाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्प लाइन 1090 मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1076 में सूचना देकर महिला मिशन शक्ति के तहत पुलिस सहायता किसी भी समय प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान थाना कामासिन में तैनात उप निरीक्षकों में वीरेंद्र पांडे ,जाबिर अली ,महेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार ,अनुराग सिंह सहित हेड कांस्टेबल निधि शिवहरे महिला कांस्टेबल अनामिका सिंह बबली यादव रश्मि तिवारी पूजा सचान सहित समस्त पुलिस स्टाप व विनोबा इण्टर कालेज के अध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *