बांदा। सिंदूर सुपर लीग सीजन -1  में  अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर  ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया  – जे के क्रिकेट क्लब के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जाबांज सैनिकों के पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में  जे के क्रिकेट अकादमी के तत्वधान  में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी श्रीनाथ विहार  बांदा में  आज लीग  मैच  अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर एवं जगुआर पैंथर्स लायन के बीच खेला गया ।टॉस जीतकर अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर ने  पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर ने 19.4 ओवर में  सभी विकेट खोकर 93 रनों का स्कोर बनाया जिसमें  बल्लेबाज मनोज रैकवार ने सर्वाधिक 17 रनों का योगदान दिया  जबकि जगुआर पैंथर्स लायन की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज  सुमित सिंह 3  विकेट रहें । 94 रनों  के लक्ष्य का पीछा करने उतरी  जगुआर पैंथर्स लायन 82 रन पर आल आउट  हो गई । सर्वाधिक रन 15 लव-कुश का रहा।अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर ने  11 रनों से  मैच जीत लिया ।अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मनोज रैकवार एवं मिथलेश परिहार 3-3 विकेट रहे।मनोज रैकवार को  उनके  आलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द पुरुस्कार से नवाजा गया । मैच में  एम्पायर की  भूमिका का निर्वहन अनिल सिंह एवं  पौरुष राजपूत तथा स्कोरिंग की भूमिका रोहित सिंह ने  निभाई । कमेन्ट्रेटर की भूमिका में  आदिल अहमद अनिल मिश्रा, जीतेन्द्र शुक्ला रहे । मैन ऑफ द का पुरुस्कार श्री चन्द्रमौली भारद्वाज जी( समाजसेवी ),श्री अंकित कुशवाहा ( डायरेक्टर भागवत प्रसाद एजुकेशन ग्रुप)   श्री सुनील सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार  (समाजसेवी) के  कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर  पंकज राजपूत, अजय कुमार,,जीतेन्द्र शुक्ला,  सादिक अली, ,रेहान सीनियर,  कमलेश राजपूत,राम मिलन गुप्ता, सुप्रीत सोम त्रिवेदी,  ,दीपक श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा,रवि मूलचंदानी, आदिल अहमद,ललित प्रताप,रेहान जूनियर, आसिफ अली, मयंक  रवि चावला , अन्नू भाई ,अमन त्रिवेदी , वेद प्रकाश,  अनिल सिंह  अभय शुक्ला , सुजाद उद्दीन खान , मुफीद ,  हर्षित सिंह , अतुल सहित तमाम प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, वरिष्ठ क्रिकेटर एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे । कल के मैच अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर बनाम आई एन विक्रांत डेअर डेविल्स के बीच प्रातरू 9  बजे एवं लीग ग्रुप का आखिरी  मैच ब्रह्रोस सुपर किंग्स बनाम पैंथर्स लायन के बीच दोपहर  12 बजे से खेला जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *