बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव में धान की खराब फसल को देखकर घर आए किसान की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव निवासी लोटन कुशवाहा पुत्र गया प्रसाद उम्र करीब 50 वर्ष मंगलवार की सुबह खेत की तरफ गए हुए थे। जहां खेत से धान की फसल देखने के बाद घर पहुंचे और घर में बैठ गया, वहीं परिजनों से कहने लगा कि इस बार धान की फसल बहुत खराब है। यही सोचते सोचते सीने में दर्द हुआ और जमीन पर गिर पड़ा। जैसे ही परिजनों ने देखा तुरंत निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया मंगलवार को सीएचसी बबेरू से जानकारी दिया कि सुबह धान की खेत की तरफ गए हुए थे, वहां से घर लौटे और धान की फसल खराब होने की बात ही कर रहे थे। अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और जमीन में गिर पड़े, हम लोगों ने सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। जिनके नाम बैंक का कर्ज भी था। जानकारी के मुताबिक मृतक लोटन कुशवाहा के करीब चार बीघा जमीन का काश्तकार था। दो पुत्र और एक पुत्री थी, जिसमें एक पुत्र की एक वर्ष पहले एक्सीडेंट से मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी की भी पहले ही मौत हो चुकी थी। इस घटना को देखते हुए मृतक का पुत्र कमलेश व पुत्री मनीषा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर बबेरू कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज बांदा भेज दिया है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *