– मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ हुआ दो दिवसीय उर्स का समापन
बांदा। मख्दूमे रब्बानी का दो दिवसीय 12वां सालाना उर्स का समापन रविवार को कुल शरीफ, मीलाद, सलातो सलाम  मुल्क में अमन चौन की दुआ के साथ हुआ! बड़ी संख्या में दूर दराज से आए अकीदतमंदो ने भी शिरकत की। उर्स में दूसरे दिन कच्चा तालाब स्थित दरगाह पर गुलपोशी चादरपोशी और कुरान ख्वानी हुई। अलीगंज स्थित काशाना ए रब्बानी में नात और मनक़बत की महफिल सजी। सुफियान हाशमी (कानपुर), अली रब्बानी (विजयवाड़ा), गुफरान रब्बानी असगर रब्बानी, सरवर रब्बानी, रहबर रब्बानी ने नात पड़ी। मौलाना नौशाद अलीमी (फतेहपुर) आरिफुल कादरी (सतना) ने संबोधन किया! सज्जादानसीन मौलाना खुश्तर रब्बानी ने मुल्क में अमन चौन की दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ। शहर काजी मेराज मसूदी (अकील मियां), शाहिद रब्बानी, मौलाना अबरार अहमद, अनवर रब्बानी, हामिद रब्बानी, असर रब्बानी,  आरिफ मसूदी ,अरशद रब्बानी, यासिर मसूदी, अहमद रब्बानी अमजद रब्बानी, शहजाद हुसैन वारसी, डा. अनीस अहमद, हाजी चांद मियां मौजूद रहे। मौलाना सैयद गौहर रब्बानी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *